अबनाः जर्मनी के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईरान के कुद्स ब्रिगेड के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भूमिका निभाई है जिसके कारण सऊदी अरब उनके खिलाफ आग बबूला हो गया है।
मेह्र समाचार एजेंसी ने जर्मन अखबार ताकस स्पीगेल के हवाले से लिखा है कि जर्मनी के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईरान के कुद्स ब्रिगेड के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलैमानी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भूमिका निभाई है जिससे सऊदी अरब उनसे बुरी तरह नाराज़ है। जर्मन अखबार के अनुसार मेजर जनरल सुलैमानी उच्च राजनीतिक और सैन्य विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सीरिया और इराक़ में आतंकवादियों की कमर तोड़ने में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। जर्मन अखबार के अनुसार जनरल सुलैमानी मूसेल में इराकी सैन्य अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। हलब आप्रेशन में उन्हें तूफान के शीर्षक से याद किया जा रहा है। अखबार के अनुसार हलब मुक्त होने के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनके जीवन में दर्ज हो जाएगी।